पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि अगर दिल्ली में सत्ता में आए तो एक घंटे में शाहीन बाग खाली करा लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कौन लोग ये प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कश्मीर की तरह दिल्ली के एक कोने में भी आग लगी है और ये लोग आपके घर में घुसकर मारेंगे।