कानपुर में हुए एमएलसी स्नातक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अरुण पाठक और शिक्षक में राजबहादुर विजेता बने। अरुण पाठक ने 9154 वोटों के अंतर से जीत अपने नाम की। लिया। अरुण को कुल 40,633 वोट मिले जबकि, मानवेंद्र स्वरूप को 31,479 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। प्रथम वरीयता में ही अरुण को जीत हासिल हो गई। अरुण दूसरी बार स्नातक एमएलसी बनेंगे। वहीं कानपुर नगर, देहात और उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव राज बहादुर सिंह चंदेल ने 708 वोट से जीता। राज बहादुर सिंह ने पांचवीं बार शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीता है।