सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने एक महिला आईपीएस चारू निगम को सरेआम बेइज्जत किया। जिसके बाद महिला आईपीएस की आंखो से आंसू छलक उठे। लेकिन कैमरे में कैद तस्वीरें दिखा रही हैं कि सीएम योगी के 'महिला सम्मान' को अपनी सरकार की प्राथमिकता में शुमार करने वाली प्रतिबद्धता को उनके विधायक कितना संजीदगी से ले रहे हैं।