उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक उस वक्त आग बबूला हो गए जब सड़क हादसे में घायलों के इलाज में देरी हो रही थी। मोहम्मदी से विधायक लोकेंद्र प्रताप ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई और गुस्से में सामने रखी अलमारी पर अपना हाथ दे मारा।