बेनामी संपत्ति से घिरे लालू प्रसाद यादव के मामले को लेकर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लिया। उन्होंने नीतीश कुमार पर गठबंधन पर पुनर्विचार करने की हिदायत देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के साथ सरकार कैसे चला सकते हैं। इस बीच सुशील मोदी ने लालू को भी जमकर घेरा और कहा कि चारा घोटाले के बाद भी लालू नहीं सुधरे और संपत्ति बटोरने में जुट गए।