मैनपुरी में बीजेपी नेता मदन चौहान की उन्हीं के पेट्रोल पंप में घुस कर हत्या कर दी। मदन चौहान घिटोली गांव में अपने पेट्रोल पंप के केबिन में बैठे थे, तभी कार में सवार बदमाशों ने वहां पहुंच कर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें पेट्रोल पंप के सेल्समैन जयकुमार की भी मौत हो गई। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर भी बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, लेकिन एक बदमाश मारा गया जबकि ग्रामीणों ने एक बदमाश को धर दबोचा।