फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा सेलिंग रैकेट में गिरफ्तार हुई बीजेपी की ये महिला नेता!

Thu, 02 Mar 2017 08:50 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ जलपाईगुड़ी

भारतीय जनता पार्टी की वुमेन विंग की नेता जूही चौधरी को CID ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। चाइल्ड ट्रैफिकिंग का ये मामला जलपाईगुड़ी का है। जूही के खिलाफ जलपाईगुड़ी के कोतवाली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी। अब उन्हें गिरफ्तार कर 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें तृणमूल कांग्रेस के युवा और छात्र संगठन लगातार जूही की गिरफ्तार के लिए आंदोलन कर रहे थे। इस मामले में सबसे पहले विमला शिशु गृह की मालकिन चंदना चक्रवर्ती और चीफ अडॉप्शन ऑफिसर सोनाली मंडल की 17 बच्चों को गोद लिए जाने के बहाने से बेचने के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी। चंदना ने ही इस मामले में बीजेपी नेताओं जूही चौधरी, विजयवर्गीय और रूपा गांगुली का भी नाम लिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें