बरेली नगर निगम में मेयर के खिलाफ बीजेपी पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। मेयर डॉक्टर आई एस तोमर द्वारा लगातार कई बार बोर्ड की बैठक बुलाकर उसे रद्द करने पर पार्षद नाराज हैं। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के समर्थन से मेयर बने डॉक्टर आई एस तोमर तुष्टिकरण के चक्कर में बैठक नहीं बुला रहे।