केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कानपुर में रैली कर राहुल-अखिलेश को आड़े हाथों लिया। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि राहुल-अखिलेश एक नांव पर सैर करने निकले थे, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने नाव में छेद कर दिया। उमा भारती ने मुलायम-अखिलेश पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट का पैसा लूटने की मंशा का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर हमला करते हुए कहा कि सूबे की जनता ने इनको भी मौका दिया लेकिन मायावती पूरे पांच साल नोट कमाने में जुटी रहीं।