वाराणसी के अजगरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी और बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के सामने जमकर हंगामा किया। डॉ. पांडेय ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। केंद्रीय मंत्री ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बार फिर राम मंदिर निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि कि अगर यहां बहुमत से सरकार बनती है तो कानूनी प्रक्रिया के तहत राम मंदिर को और भव्य बनाया जाएगा।