कानपुर में बाइक एक्सीडेंट में एक युवक की जान चली गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी कि नियंत्रण खोने के बाद एक दुकान में घुस गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेस और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों ही युवक बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे।