फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Exit Poll Result 2025: एग्जिट पोल पर भड़के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, किया ये बड़ा दावा!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 12 Nov 2025 02:12 AM IST

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "एग्जिट पोल कब सही था?.आप कह रहे हैं कि वोट बढ़ा है, लेकिन बढ़ा कहां है? मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया है

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक वास्तविक परिणामों से अलग रहे थे। अधिकांश प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, लेफ्ट) को स्पष्ट बहुमत या भारी बढ़त मिलने का अनुमान जताया था।

उदाहरण के लिए, 'आज तक-एक्सिस माय इंडिया' ने महागठबंधन को 139 से 161 सीटें मिलने की संभावना जताई थी, जबकि 'न्यूज 18-टुडेज चाणक्य' ने तो महागठबंधन को 180 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। एग्जिट पोल्स के औसत अनुमानों में महागठबंधन को करीब 133 सीटें और एनडीए (BJP-JDU) को लगभग 100 सीटें मिलने का अनुमान था। 243 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है।

हालांकि, जब वास्तविक नतीजे सामने आए तो तस्वीर बिल्कुल उलट गई और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने मामूली अंतर से बहुमत हासिल किया। एनडीए ने 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई, जिसमें बीजेपी ने 74 और जेडीयू ने 43 सीटें जीतीं। वहीं, महागठबंधन 110 सीटों पर सिमट गया, जिसमें आरजेडी ने सबसे ज्यादा 75 सीटें जीती थीं। इस प्रकार, 2020 के एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन के प्रदर्शन को बढ़ा-चढ़ाकर बताया था और एनडीए के प्रदर्शन को कम करके आंका था, जिससे यह एक बार फिर साबित हुआ कि एग्जिट पोल केवल अनुमान होते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार चुनाव पर कहा, "2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रहे। सबसे पहले, 7.5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भाग लिया। सभी राजनीतिक दलों के जमीनी स्तर के चुनाव कार्यकर्ताओं और लगभग 1.76 लाख बूथ-स्तरीय एजेंटों की भागीदारी रही। चुनाव कार्यकर्ताओं के अथक और पारदर्शी प्रयासों के कारण, बिहार के 38 जिलाधिकारियों में से किसी को भी SIR के संबंध में एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें