फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CM Oath Ceremony: आज क्या-क्या करेंगे नीतीश कुमार? कल 11:30 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 19 Nov 2025 12:16 PM IST

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए आज और कल का दिन खास है। बुधवार को वह 2020 का कार्यकाल पूरा कर इस्तीफा देने जाएंगे। 19 नवंबर से उन्होंने मौजूदा विधानसभा भंग करने की सिफारिश रविवार को ही कर दी थी। तो वहीं, गुरुवार को 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। मुख्यमंत्री लगभग 12:00 बजे शपथ लेंगे। 

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "आज विधायक दल की बैठक है, जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। शाम को राज्यपाल से मिलकर सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। कल गांधी मैदान में 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर पूरे देश में उत्साह है।"

वहीं, पातेपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा, "विधानमंडल की बैठक है। निश्चित रूप से बैठक में विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। आज का दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए, समर्थकों के लिए ऐतिहासिक दिन है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें