समाजवादी पार्टी में जारी सियासी कलह के बीच पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से रविवार को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया। इस सम्मेलन में ऐसे तीन प्रस्ताव रखे गए जिसने समाजवादी पार्टी का पूरा तख्तापलट कर दिया। पहले प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं दूसरे प्रस्ताव में शिवपाल सिंह यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की बात कही गई। जबकि तीसरे प्रस्ताव में अमर सिंह को सपा से बर्खास्त कर दिया गया।