फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: ज्योति सिंह के खिलाफ खुलकर आए पवन, सामने रखा अपना सच

Wed, 08 Oct 2025 01:27 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों के बाद पवन सिंह ने विवाद को लेकर खुलकर बात की है. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इन आरोपों पर पवन सिंह ने जवाब देते हुए ज्योति सिंह से सवाल किया।  लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन सिंह ने कहा कि जिस दिन ज्योति सिंह उनके घर आईं, उस दिन उन्होंने पूरी रात गाड़ी के काटी. उस रात की कहानी बताते हुए पवन सिंह ने कहा कि उस रात मैं खाना खाने बैठा था. आपको पता होगा कि ज्योति सिंह ने वायरल वीडियो में पति से इंसाफ की गुहार लगाई। ज्योति ने कहा कि वो सात साल से मानसिक यातना झेल रही हैं। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव में पवन का हर कदम पर साथ दिया था। लोगों से उनके लिए वोट मांगे, लेकिन अब मुझे ही अपमानित किया जा रहा है। मुझे उनके घर से बेदखल कर दिया गया। यूपी पुलिस से मेरा अपमान कराया गया। ये अपमान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर बहू और पत्नी का है। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए जिनमें मानसिक प्रताड़ना, बार-बार गर्भपात के लिए दबाव और आत्महत्या के लिए उकसाने तक की बातें सामने आईं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें