पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता की दो दावेदार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में चुनौतियों का दौर शुरू हो गया है। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल को डिबेट की चुनौती दी तो AAP के सांसद भगवंत मान ने कैप्टन को ही चैलेंज कर दिया और कहा डिबेट के लिए जगह और समय कैप्टन तय करें, AAP की ओर से कैप्टन को जवाब देने के लिए वो तैयार हैं।