फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Municipal Recruitment Scam : अब ममता बनर्जी के करीबी रथिन घोष पर ईडी ने कसा शिकंजा

Video Desk Amar Ujala Updated Sat, 16 May 2026 12:46 PM IST

पश्चिम बंगाल के चर्चित नगर निकाय भर्ती घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच और तेज कर दी है। इसी मामले में राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री रथिन घोष को शुक्रवार को साल्ट लेक स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने उनसे करीब साढ़े नौ घंटे तक लंबी और गहन पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, वित्तीय लेनदेन और नियुक्तियों से जुड़े कई अहम सवाल पूछे गए। मैराथन पूछताछ के बाद बाहर निकले पूर्व मंत्री रथिन घोष ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की... इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। हालांकि, अंदर क्या चर्चा हुई, इस पर उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया... बता दें कि ममता सरकार में मंत्री रहे रथिन से ईडी द्वारा पूछताछ को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है... 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें