संसद भवन मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई का जवाब बांकीपुर की जनता 30 जुलाई को वोट के जरिए देगी। पीके ने कहा कि लोकतंत्र किसी का एकाधिकार नहीं है और पेपर लीक, बेरोजगारी व युवाओं के साथ नाइंसाफी के खिलाफ जनता अपना फैसला सुनाएगी।
प्रशांत किशोर ने जन सुराज कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भी बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि डराने, गिरफ्तार करने या खरीदने की कोशिश इस बार सफल नहीं होगी। उनके मुताबिक बांकीपुर की जनता बीजेपी को हराने का मन बना चुकी है और 30 जुलाई को विरोध में मतदान करेगी।