नोटबंदी की वजह से आम लोगों के साथ बैंककर्मी भी परेशान हो चुके हैं। अब तमाम बैंककर्मियों ने आरबीआई से गुहार लगाई है कि उनके लिए सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। इनका कहना है कि कैश को लेकर इन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। लोग इनके साथ हर रोज मारपीट करते हैं। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी है कि इन्हें सुरक्षा दी जाए।