नोटबंदी के बीच कैश की किल्लत झेल रहे लोगों को अगले तीन दिन बैंकबंदी की मार झेलनी पड़ सकती है। शनिवार, रविवार और सोमवार को देश के सारे बैंक बंद हैं और लेनदेन का सारा काम केवल एटीएम पर ही निर्भर रहेगा। बैंकों के खुले होने पर भी जिस तरह से एटीएम या खाली पड़े दिखाई देते हैं या फिर लंबी लाइनें लगी होती हैं, ऐसे में तीन दिन की बैंकों की बंदी लोगों की परेशानियों को और बढ़ाएगी।