नोटबंदी की वजह से लोगों के सब्र का बांध टूटता दिखाई दे रहा है, बागपत के निवाड़ा गांव के लोगों की हालत बेहद खराब है। लोगों के घरों में खाने को कुछ नहीं है, दुकानदारों ने उधार देना बंद कर दिया है। छोटे कारोबारियों का धंधा ठप पड़ा हुआ है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।