योग गुरु बाबा रामदेव की स्वदेशी कंपनी पतंजलि अब डेयरी उत्पाद की बिक्री भी करेगी। गुरुवार को बाबा राम देव ने दिल्ली में पतंजलि के पांच नए उत्पाद लॉन्च किए। पतंजलि का दूध, दही, छाछ, पनीर अब बाजार में मौजूद है और इस मौके पर रामदेव ने कहा कि पतंजलि दूध दूसरे ब्रांड से दो रुपये सस्ता होगा।