नोटबंदी के बाद शहरों के हालात भले ही सुधर गए हों लेकिन, गांवों में सूरत बदलती नहीं दिख रही। यूपी के औरैया के कंचौसी गांव में एक हफ्ते बाद कैश पहुंचा तो वहां सर्वर फेल हो गया। कैश लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों का सब्र जवाब दे गया और फिर लाइन में लगी औरतों ने चप्पलें निकालकर वहीं शुरू कर दी चप्पल वॉर।