समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में अखिलेश यादव ने दबंगों पर जमकर दादागिरी चलाई है। कानपुर कैंट से साइकिल की सवारी करने की सोच रहे बाहुबली अतीक अहमद का 191 की लिस्ट से पत्ता साफ कर दिया गया है। अतीक इलाहाबाद के दबंग हैं और कई मामलों में उन पर केस चल रहे हैं। अतीक का टिकट कटने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि गाजीपुर के दबंग मुख्तार अंसारी और उनके समर्थकों का क्या होगा। मुख्तार की पार्टी कौमी एकता दल के समाजवादी पार्टी में विलय के बाद ही शिवपाल और अखिलेश में विवाद शुरू हुआ था, तभी से अखिलेश ने संकेत देने शुरू किए थे कि वो पार्टी को दबंगों की छाया से दूर रखना चाहते हैं।