हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के आसार से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला खुश नजर आ रहे हैं। क्यों उन्हें कम से कम 10 सीटें मिलने की उम्मीद है और जेजेपी किंगमेकर बनकर उभर रही है। खबरें आ रही हैं कि जेजेपी ने कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद की मांग की है।