जनसंख्या नियंत्रण को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान के बाद सियासत गरमा गई है। असदुद्दीन ओवैसी ने अब पलटवार करते हुए मोहन भागवत की टिप्पणी को गलत बताया है। ओवैसी ने कहा कि अगर भारत सरकार दो बच्चों का मानदंड का बिल लाएगी तो मैं उसका बिलकुल समर्थन नहीं करूंगा क्योंकि यह भारत के बिल्कुल हक में नहीं होगा। भारत की जनसंख्या अपने आप गिर रही है और 2030 तक यह स्थिर हो जाएगी।