गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठिक पहले आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिन्दुत्व दांव खेला है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय मुद्रा पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का फोटो लगाने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखी है। केजरीवाल ने इस संबंध में पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा है। केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा कि, 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि करंसी पर एक तरफ महात्मा गांधी की और दूसरी तरफ गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए। सीएम केजरीवाल की इस मांग पर अलग-अलग टिप्पणियां आ रही हैं। ऐसे में अब राजस्थान करणी सेना ने भी सीएम केजरीवाल का समर्थन किया है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि क्या केजरीवाल की इस मांग से गुजरात में आम आदमी पार्टी को फायदा मिलेगा।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से एक अहम अपील की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। इसे सुख समृद्धि आएगी और पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए नोटों से इसकी शुरूआत की जा सकती है।