आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि भारतीय रुपये पर गांधी जी के साथ लक्ष्मी-गणेश की भी फोटो होनी चाहिए। इसे सुख समृद्धि आएगी और पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए नोटों से इसकी शुरूआत की जा सकती है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखेंगे। अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर अब विवाद शुरू हो चुका है। भाजपा नेता संबित पात्रा और मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।