फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Public Appeals: पीएम मोदी की अपील पर अरविंद केजरीवाल ने कह दी बड़ी बात

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 12 May 2026 04:36 PM IST

PM Modi Public Appeals: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से खर्च और खपत कम करने की सलाह पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे आर्थिक हालात से जोड़ते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। 

अरविंद केजरीवाल ने 11 मई को अपने ट्वीट में लिखा, "पीएम ने देश के सभी नागरिकों को खाने-पीने में कटौती करने की सलाह दी है, घूमने-फिरने और विदेश यात्राओं में कटौती करने की सलाह दी है, तथा सोना और अन्य कीमती चीज़ें खरीदने में भी कटौती करने की सलाह दी है।"

दिल्ली के पूर्व सीएम ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "क्या यह आर्थिक इमरजेंसी की आहट है? क्या देश भारी आर्थिक संकट में फँस गया है? ऐसा तो देश में पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री जी को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए। आखिर देश की असली आर्थिक हालत क्या है?"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें