बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। रविवार को जालंधर में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। बीजेपी के इस घोषणापत्र में कई लुभावने वादे शामिल हैं, जिनमें गरीबों को घर देने और किसानों का कर्ज माफ किए जाने की बाते हैं। इस दौरान जेटली ने ये भी साफ कर दिया कि बीजेपी का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन पहले की तरह जारी रहेगा। वहीं पंजाब में विकास को प्राथमिकता बताते हुए जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई से जीएसटी लाने का लक्ष्य रखा है।