वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दीवाली पर कारोबारियों को तोहफा दिया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर GST में हुए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर एक एक्सपोर्टर का ई-वॉलेट बनेगा उसमें एक नोशनल अमाउंट एडवांस रिफंड के तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब हर 3 महीने में रिटर्न फाइल करने की व्यवस्था पर सहमति बन गई है। वही कंपोजिशन स्कीम की सीमा 75 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।