देहरादून में हुए रंग महोत्सव में देश भर से आए कलाकारों ने नृत्य और संगीत की अनोखी छटा बिखेरी। नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत और नृत्य का बोलबाला रहा। कुछ कलाकारों नें फिल्मी धुनों पर भी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। रंग महोत्सव में इंदौर से आए कलाकारों के कार्यक्रम ने खास तौर पर लोगों का मन मोह लिया।