दिल्ली-एनसीआर के लोगों को टैक्सी बुक करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि ऐप बेस्ड कैब ड्राइवर्स कम किराए के खिलाफ एक दिन की हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस वजह से दिल्ली की सड़कों से उबर-ओला जैसी कैब गायब हो गई हैं। ऐप बेस्ड टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल का ये दूसरा दौर है।