टिकट कटने की वजह से एसपी से नाराज चल रहे बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की कौमी एकता दल ने अब बीएसपी से हाथ मिला लिया है। मायावती ने अंसारी को तीन सीटें दी हैं। मुख्तार अंसारी को मऊ से, उनके बेटे अब्बास को घोसी और भाई शिगबतुल्लाह को मोहम्मदाबाद से टिकट मिला है। मायावती ने कहा कि अंसारी परिवार के खिलाफ किसी के पास कोई सबूत नहीं है, इसीलिए उनकी पार्टी का बीएसपी में विलय किया गया है। बता दें कि मुख्तार अंसारी का नाम हत्या और अपहरण समेत 40 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल था। वो फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद हैं।