समाजसेवी अण्णा हजारे इंडिया अगेन्स्ट करप्शन आंदोलन की शुरुआत फिर से करने जा रहे हैं। लेकिन, पिछली बार तमाम सियासी नेताओं की ओर से अपने मंच का दुरुपयोग करने के मुद्दे पर वो इस बार काफी सतर्क हैं। उन्होंने शनिवार को अमरउजाला डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा कि, इस बार उनके मंच पर जो भी शख्स आएगा, उससे वह हलफनामा लिखवाएंगे कि, वो इस आंदोलन का बाद में राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करेगा।