फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद शर्मा ने कांग्रेस के कार्यक्रम से किनारा किया, जल्द देंगे इस्तीफा?

वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम Updated Wed, 31 Aug 2022 06:29 PM IST

सीनियर नेता गुलाम नबी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। इस बीच आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मेनिफेस्टो प्रोग्राम में आनंद शर्मा शामिल नहीं हुए। शर्मा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। वही शर्मा ने 21 अगस्त को हिमाचल कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद पिछले 5 दिनों में शर्मा उनसे दो बार मिल चुके हैं। वही आनंद शर्मा और भूपिंदर सिंह हुड्डा आजाद से मिलने पहुंचे थे। तीनों के बीच करीब 2 घंटे तक बातचीत हुई। इससे पहले, आनंद शर्मा 27 अगस्त को आजाद से मिलने उनके सरकारी आवास गए थे।

28 अगस्त को CWC की बैठक में आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि ब्लॉक, जिले और राज्य स्तर पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। ना तो अध्यक्ष पद के लिए वोटरों की संख्या बताई जा रही है। शर्मा के सवाल उठाने के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को इसे देखने का आदेश दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें