नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गांद्रा साई कृष्णा नाम का ये छात्र आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और दिवाली की छुट्टियों में हॉस्टल में अकेला था। पुलिस के मुताबिक इस छात्र पर कई दोस्तों का उधार बकाया था और इसको न चुका पाने की वजह से वो काफी परेशान था।