भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर जारी तनाव के बीच देश के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोवाल ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की। इससे पहले डोवाल अपने समकक्ष यांग जिची से मिले। इन दोनों के बीच एक उच्चस्तरीय मीटिंग हुई। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि जल्द ही ब्रिक्स देशों की मीटिंग होने वाली हैं। जिसके पहले भारत और चीन के बीच के इस तनाव को कम करने की कोशिश की जा रही है।