यूपी में सियासी घमासान के बीच जनता का मन टटोलने और क्षेत्रीय समस्याओं को रखने के लिए अमर उजाला संवाद ने झांसी के लोगों को मंच दिया। लोगों ने जनप्रतिनिधि की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता को लेकर चिंता जताई। वहीं व्यापारियों ने सरकार से करों का बोझ कम करने की मांग रखी।