मथुरा में अमर उजाला की ओर से बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर हास्य कवि अशोक चक्रधर, स्टैंडअप कॉमेडियन और सूफी गायक मामे खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। हंसी के दिग्गजों ने लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। तो वहीं, मामे खान के सूफी तराने पर हर कोई झूम उठा।