इलाहाबाद के सूबेदारगंज स्टेशन के यार्ड में खड़े प्रयागराज ट्रेन के पुराने कोच में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। देर रात लगाई गई आग सुबह होने तक भड़कती रही। बाद में मौके पर रेलवे के अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान पहुंचे और आस-पास के लोगों से पूछताछ की।