इलाहाबाद में संगम तट पर लगने वाले माघ मेले में कल्पवास के लिए कल्पवासियों का पहुंचना शुरु हो गया है। पौष पूर्णिमा स्नान से कल्पवासी एक माह तक माघ मेला क्षेत्र में रहकर कल्पवास पूरा करेंगे। इस दौरान माघ मेला क्षेत्र में चारों ओर तंबुओं का लगना, बिजली और पानी के लिए लाइन बिछने का काम भी लगभग पूरा हो गया है।