सोमवार को इलाहाबाद के बिजनेस कॉम्पलेक्स संगम प्लेस में बैंक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर के साथ आठ सूत्रीय मांग को लेकर विरोध जताया। बैंक कर्मियों ने अलग-अलग बैंकों के विलय का विरोध किया और नोट बंदी के दौरान किए गए अतिरिक्त काम के लिए भुगतान की मांग की।