इलाहाबाद के सोराव में दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि, हत्याकांड मामले में निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। यहां तक की उन्होंने अनशन पर बैठने की भी चेतावनी दी है। बीते दिनों सरदार पटेल इंटर कॉलेज गोहरी सोराव में पिता और पुत्री की हत्या हुई थी।