यूपी की अखिलेश सरकार ने नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानी के बीच बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश सरकार ने बैंक और एटीएम की लाइनों में मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने का फैसला किया है। यूपी सरकार की ओर से उन्हें दो-दो लाख का मुआवजा दिया जाएगा। सीएम अखिलेश ने ये फैसला अलीगढ़ में नोट बदलवाने गई रजिया हुसैन की मौत के बाद किया। साथ ही उन्होंने, रजिया के परिवार को पांच लाख रुपयों की मदद का ऐलान भी किया। अब लोग ये सवाल उठार रहे हैं कि मुआवजा तो ठीक है पर ये बैंक से निकलेगा कैसे? एक दिन की लिमिट के हिसाब से तो घरवालोंं को ये रकम निकालने में ही महीनों लग जाएंगे।