चुनाव प्रचार के लिए अखिलेश यादव मंगलवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने मेट्रो परियोजना में हो रही देरी का ठीकरा केंद्र सरकार के सिर फोड़ा। अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में मेट्रो रेल परियोजना में देरी की वजह मोदी सरकार है । अगर रेल मंत्रालय उन्हें एनओसी दे दे तो ट्रेन का परिचालन अगले दिन से ही शुरु हो जाएगा।