अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत मोहन दास के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से मुंबई जाते वक्त वो ट्रेन से लापता हो गए। अखाड़ा परिषद ने हाल ही में फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की थी। इसके बाद से ही अखाड़ा परिषद को धमकियां मिल रही थीं।