खराब खाने की शिकायत वाला बीएसएफ जवान का वीडियो वायरल होने के बाद वायु सेना के पूर्व जवान का वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है। रोहतक के रहने वाले हरिओम मलिक नाम के पूर्व वायुसैनिक ने आरोप लगाया है कि अफसरों को 14 हजार रुपये न देने पर उसे फर्जी मामले में फंसा कर नौकरी से निकाल दिया गया। पूर्व वायुसैनिक हरिओम मलिक ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर अपने लिए मौत मांगी है।