एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हिंदू राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है और वो संघ के किसी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नागपुर में संघ के कार्यक्रम में शिरकत कर गलती की थी, मैं वैसी गलती नहीं करने वाला। आपको बता दें कि अगले हफ्ते संघ प्रमुख मोहन भागवत का दिल्ली में तीन दिवसीय व्याख्यान होना है, जिसको लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।