आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की जमीन के अधिग्रहण के मामले पर हुई धांधली पर किसान अब सच कहने की हिम्मत जुटा पा रहे है। सूबे के सीएम ने जब से मामले की जांच के आदेश दिए है, तब से किसान सामने आकर अपनी बात कह रहे है। किसानों ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जमीन का बैनामा तो कर लिया लेकिन मुआवजा देने में धांधली हुई है।